बिना चोट के नीला पड़ रहा है शरीर? विटामिन K है कारण, जानें उपाय
विज्ञान की भाषा में यह फैट में घुलने वाला एक कंपाउंड है. जो प्रोटीन्स को सक्रिय कर गंभीर बीमारियों से बचाता है.
इसका सबसे बड़ा काम है खून का थक्का बनाना. इसकी कमी से मामूली चोट भी जानलेवा बन सकती है.
बिना कारण नाक या मसूड़ों से खून आता है या शरीर नीला पड़ता है तो यह विटामिन के की कमी के संकेत है.
यह 'ऑस्टियोकैल्सिन' नाम का प्रोटीन बनाता है, जो कैल्शियम को हड्डियों से जोड़ता है.
विटामिन के की कमी से कैल्शियम हड्डियों में नहीं जुड़ पाता और वे कमजोर होने लगती हैं.
लंबे समय तक विटामिन के की कमी रहने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ जाता है.
यह कैल्शियम को धमनियों में बेवजह जमने से रोकता है. नहीं नसें कैल्शियम जमा होने से सख्त हो जाती हैं.
धमनियों के सख्त होने से दिल को खून पंप करने में भारी परेशानी आती है, जिससे हार्ट डिजीज कई गुना बढ़ जाता है.
जन्म के समय बच्चों में विटामिन के बहुत कम होता है. यही कारण है कि डॉक्टर नवजात को इंजेक्शन देते हैं.
हरी पत्तेदार सब्जियां, केल, चुकंदर-मूली के पत्ते कीवी, एवोकाडो, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी के साथ सोयाबीन, कैनोला और जैतून का तेल इसके सोर्स हैं.