Vivo V60 5G की लॉन्च डेट तय! जानें क्या होगा खास इस नए स्मार्टफोन में

Vivo जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V60 5G लॉन्च करने जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह डिवाइस 12 अगस्त 2025 को लॉन्च हो सकता है

लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स और कीमत को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं, जिससे पता चलता है कि कंपनी इस बार बड़े बदलावों के साथ फोन ला रही है

Vivo V60 5G में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा, जो इसे बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम बनाता है

 इसके साथ ही, फोन में नया रीडिज़ाइन कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो न सिर्फ दिखने में स्टाइलिश होगा बल्कि बेहतर फोटोग्राफी अनुभव भी देगा

फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले, 64MP प्राइमरी कैमरा, और 5000mAh की बैटरी मिलने की संभावना है. इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है

कीमत की बात करें तो Vivo V60 5G की शुरुआती कीमत लगभग ₹29,999 हो सकती है. यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकता है