सर्दियों का सुपरफूड है सिंघाड़ा, फायदे के लिए जानें खाने का सही तरीका
सिंघाड़ा सर्दियों का ऐसा फल है जो स्वाद में हल्का और पोषण से भरपूर होता है.
इसमें पोटैशियम, विटामिन-बी, एंटीऑक्सीडेंट्स और गुड फाइबर पाया जाता है.
यह कम कैलोरी वाला फल है, जो इसे एक प्राकृतिक सुपरफूड बनाता है.
सिंघाड़ा के पोषक तत्व शरीर को तुरंत ऊर्जा देते हैं और रोज़ाना की थकान कम करते हैं.
इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है, इसलिए यह कब्ज, गैस और पेट फूलने जैसी दिक्कत को कम होती है.
इसमें मौजूद आयोडीन और खनिज तत्व थायरॉयड ग्रंथि को सपोर्ट देते हैं.
पोटैशियम की अधिकता के कारण यह ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखता है.
वजन नियंत्रित रखने वालों के लिए सिंघाड़ा एक बढ़िया विकल्प है. यह कम कैलोरी वाला फल है.
इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को डिटॉक्स कर त्वचा में प्राकृतिक ग्लो लाते हैं.
सिंघाड़ा खाने का सबसे आसान और फायदेमंद तरीका है इसे उबालकर खाना.
भूनकर खाना भी स्वादिष्ट लगता है, लेकिन तला हुआ सिंघाड़ा नुकसान करता है.
कच्चा सिंघाड़ा हमेशा अच्छी तरह धोकर ही खाना चाहिए, क्योंकि ये तालाब में उगता है.
डायबिटीज थायरॉयड या किडनी समस्याओं वाले लोग डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन शुरू करें.