ऐसे लगाएं अपराजिता बेल, नीले फूलों से महक उठेगा घर

अपराजिता की बेल को साधारण जाली पर चढ़ाने के बजाय माली का 'वाटरफॉल स्टाइल' अपनाएं, जिससे नीले फूलों की बहती नदी जैसा नजारा बनेगा.

धार्मिक और औषधीय गुणों वाली अपराजिता को इस क्रिएटिव तरीके से लगाकर आप अपनी बालकनी या गार्डन को बेहद रॉयल लुक दे सकते हैं.

दीवार पर 4-5 फीट की ऊंचाई पर एक प्लास्टिक का तसला/टब झुकाकर मजबूती से लगाएं, ताकि लगे कि फूल यहीं से बहकर नीचे आ रहे हैं.

दीवार के टब के ठीक नीचे जमीन पर एक बड़ा और चौड़ा गमला रखें, जिसमें कंकड़ और सूखे पत्ते डालकर बेहतर जल निकासी का इंतजाम करें.

गमले की मिट्टी में गोबर की खाद, वर्मीकंपोस्ट और कोकोपीट मिलाएं ताकि पौधे को लंबे समय तक जरूरी नमी और पोषण मिलता रहे.

नर्सरी से लाया हुआ घना और हेल्दी अपराजिता का पौधा गमले के बीचों-बीच लगाएं और जड़ों को नुकसान पहुंचाए बिना मिट्टी को दबा दें.

दो फ्लेक्सिबल काले पाइपों को नीचे गमले और ऊपर दीवार वाले टब में फिक्स करें. बीच में लकड़ी की डंडियां बांधकर एक मजबूत फ्रेम बनाएं.

अपराजिता की कोमल शाखाओं को हल्के हाथों से इस ढांचे पर लपेटें, सुतली से बांधें और जड़ों में अच्छी तरह पानी छिड़क दें.

नियमित धूप और देखभाल से जब इसमें नीले फूल खिलेंगे, तो पूरा ढांचा ढका जाएगा और घर की दीवार पर नीली नदी बहती दिखाई देगी.