मंगलवार को पहनें ये रंग और बनाएं दिन को मंगलकारी
मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी और मंगल ग्रह को समर्पित है.
मंगलवार को लाल और केसरिया रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है.
मंगल ग्रह का संबंध लाल रंग से होता है. लाल रंग ऊर्जा, आत्मविश्वास और पराक्रम का प्रतीक है.
भगवान हनुमान को केसरिया रंग प्रिय है. यह नारंगी रंग उत्साह, सकारात्मकता और आध्यात्मिकता को बढ़ाता है.
लाल या केसरिया रंग पहनने से हनुमान जी की कृपा बनी रहती है, वे प्रसन्न होते हैं और मंगल दोष शांत होता है.
लाल रंग के कपड़े पहनने से करियर और बिज़नेस में लाभ मिलता है, नौकरी या व्यापार की परेशानियां दूर होती है और मुकदमे में भी राहत मिलती है.
सुबह स्नान के बाद लाल कपड़े पहनकर सूर्य को अर्घ्य देने से और हनुमान जी की पूजा करने से मंगलकारी फल की प्राप्ति होती है.
अगर लाल-केसरिया रंग के कपड़े न हों तो क्रीम, लेमन येलो या गुलाबी रंग पहन सकते हैं.
हर मंगलवार सही रंग के कपड़े पहनेने से मंगलकारी फल और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है.