कैसे बनता है ब्राउन और व्हाइट राइस? जानें प्रोसेस और सेहत पर असर

चावल भारतीय आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. कई लोग ब्राउन राइस तो कई व्हाइट राइस खाते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्राउन राइस और व्हाइट राइस में से कौन सा आपके लिए अधिक फायदेमंद है?

आइए जानते हैं दोनों प्रकार के चावलों के बीच के अंतर क्या है और इसका सेहत पर क्या असर होता है.

ब्राउन राइस अनपॉलिश्ड चावल होता है, जिसमें बाहरी चोकर और जर्म मौजूद रहते हैं. यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है.

व्हाइट राइस पॉलिश करके तैयार किया जाता है, जिसमें से ब्रान और जर्म निकाल दिए जाते हैं.

व्हाइट राइस देखने में ज्यादा सफेद और स्वादिष्ट लगता है, लेकिन इसके पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है.

ब्राउन राइस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन को मजबूत बनाने में और वजन को नियंत्रित करता है. जबकि, व्हाइट राइस में इसकी कमी होती है.

ब्राउन राइस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है. इस कारण ये मधुमेह रोगियों के लिए बेहतर है.

व्हाइट राइस का ग्लाइसेमिक इंडेक्स अधिक होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है.

ब्राउन राइस का स्वाद हल्का नट्स जैसा होता है और इसे पकाने में अधिक समय लगता है. व्हाइट राइस मुलायम और जल्दी पक जाता है.

अगर आप एक स्वस्थ विकल्प चाहते हैं जो आपके वजन और मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करे, तो ब्राउन राइस एक बेहतर विकल्प है.

अगर आपको जल्दी पचने वाला और आसानी से उपलब्ध विकल्प चाहिए, तो व्हाइट राइस आपके लिए सही रहेगा.