Islam में हज क्या है, पैगंबर मोहम्मद ने कब और क्यों कराई थी इसकी शुरूआत? जानिए

'हज पर जाना...' ये वाक्य आप अक्सर सुनते रहे होंगे, लेकिन इसके बारे में शायद ही जानते होंगे

हज क्या है? इस्लाम मजहब में 5 फर्ज में से एक फर्ज है— हज 

इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, हर मुस्लिम व्यक्ति को जीवन में कम से कम एक बार इस फर्ज को पूरा करना होता है

मुस्लिम स्कॉलर्स कहते हैं कि सबसे पहले साल 628 में पैगंबर मोहम्मद ने अपने 1400 शिष्यों के साथ एक यात्रा शुरू की थी

पैगंबर मोहम्मद की वो यात्रा इस्लाम की पहली तीर्थयात्रा बनी और उसी यात्रा में पैगंबर इब्राहिम की धार्मिक परंपरा को फिर से स्थापित किया गया

पैगंबर मोहम्मद, जो इस्लाम का संस्थापक हैं...उनके अनुयायी अब उन्हीं के स्थलों मक्का और मदीना जाकर हज करते हैं

दुनियाभर के मुस्लिम सउदी अरब के मक्का में जाते हैं और वहां मुख्य मस्जिद में दुआ करते हैं, इसी को हज कहा जाता है

हज में पांच दिन लगते हैं और ये ईद उल अजहा या बकरीद के साथ पूरी होती है

सऊदी अरब हर देश के हिसाब से हज का कोटा तैयार करता है..भारत से हर साल 2 लाख से ज्यादा मुस्लिम वहां हज को जाते हैं