क्या है 3-3-3 रूल? जिसकी वजह से मोतियों की तरह चमकते हैं Koreans के दांत? ये रूटीन फॉलो करके आपकी भी चमकेगी बत्तीसी

दांत हमारे शरीर का एक बहुत जरूरी ह‍िस्‍सा हैं. कई बार दांत पीले होने पर हमारी खूबसूरती ब‍िगड़ जाती है और लोगों के अंदर कॉन्फिडेंस की भी कमी देखने को मिलती है.

अगर आप अच्‍छी क्‍वालि‍टी का ब्रश और टूथपेस्‍ट इस्‍तेमाल करते हैं और इसके बावजूद दांत पीले नजर आते हैं तो इसकी वजह आपका सही तरह से ब्रश न करना हो सकता है.

ज्‍यादातर लोग द‍िन में 2 बार ब्रश करते हैं, लेक‍िन फ‍िर भी कोई असर नहीं दिखता. दांतों की सही देखभाल के लिए जरूरी है कि आप सही ढंग से ब्रश करें. 

कोरिया के लोग दांतों की सफाई करने के ल‍िए 3-3-3 रूल फॉलो करते हैं. ये एक आसान और असरदार तरीका होता है. चलिए आपको 3-3-3 रूल के बारे में बताते हैं.

दिन में तीन बार ब्रश करें. सुबह उठते ही, दोपहर में खाने के बाद और रात को सोने से पहले आपको ब्रश करना होता है.

ध्यान रहे कि हर बार आपको पूरे तीन मिनट तक ब्रश करना है. इससे मुंह के हर हिस्से की सफाई अच्छे से हो पाती है.

खाना खाने के बाद तीन मिनट का इंतजार करें. इसके बाद ब्रश करें. इससे Saliva खाने के एसिड को न्यूट्रल कर सकेगा और एनामेल भी सेफ रहेगा.

बहुत से लोग जल्दी-जल्दी ब्रश कर लेते हैं या फ‍िर द‍िन में एक बार ही करते हैं. लेकिन दिन में कई बार और सही समय पर दांत साफ करने से मुंह में बैक्टीरिया नहीं पनपते.

3-3-3 रूल की मदद से दांतों पर प्लाक नहीं जमता है और मसूड़े भी हेल्‍दी रह सकते हैं. वहीं 3 मिनट तक ब्रश करने से मुंह के कोने-कोने की सफाई अच्छे से हो पाती है.