खान सर के ससुराल का नाम क्या है और कहां से की मिसेज खान ने पढ़ाई? यहां जानें सबकुछ 

पढ़ाने की अलग शैली के लिए देशभर में मशहूर पटना वाले खान सर की शादी अभी सोशल मीडिया का हॉट विषय बना हुआ है. 

पटना में 2 जून को खान सर के शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई. कई मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया. 

रिसेप्शन के दौरान खान सर की पत्नी एएस खान यानी ऐमन सिद्दीकी उर्फ जीनत (AS Khan) लाल रंग की ब्राइडल वियर में घूंघट की हुई नजर आईं.

एएस खान की एक झलक देखने के लिए उनके फॉलोअर के साथ ही जानने वाले भी बेताब दिखे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि खान सर का ससुराल कहां है और उनती मिसेज कितनी पढ़ी लिखी है. चलिए हम आपको बताते हैं. 

ऐमन सिद्दीकी, बिहार के सिवान जिले की रहने वाली हैं. सिवान की रहने वाली ऐमन का परिवार बेहद साधारण है. ऐमन की बड़ी बहन की शादी दिल्ली में हुई है.

सिवान में स्कूलिंग करने के बाद ऐमन सिद्दीकी भी बड़ी बहन के पास दिल्ली चली गईं. बड़ी बहन के साथ रहकर ही खान सर की दुल्हनियां ऐमन पढ़ाई करती थी. 

खान सर की शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अटकलबाजियों का दौर चल रहा है. ये तो करीब करीब सबको पता चल गया है कि खान सर ने जिस लड़की से शादी की है, वो सिवान की रहने वाली हैं.

खान सर की शादी सिवान के आंदर नगर पंचायत के जमालपुर टोला के रहने तुफैल अहमद की पोती और मतीन अहमद की बेटी ऐमन सिद्दीकी उर्फ जीनत से हुई है. 

जीनत अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव में रह कर ही पूरी की. बाद में जब बड़ी बहन की शादी दिल्ली में हुई तो उनके साथ वह रहने लगी.

दिल्ली में ऐमन पढ़ाई के साथ प्राइवेट जॉब भी करती थीं. जिससे परिवार को सहारा मिलता था. इस दौरान बड़ी बेटी और उसके परिवार ने मतीन अहमद की काफी मदद की.