Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर भाई को किस तरह की राखी बांधने से होगा लाभ? जानें

रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है. इस दिन को बहनों और भाइयों के प्रेम के रूप में देखा जाता है.

इस विशेष दिन पर बहने स्नेहपूर्वक अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उन्हें कुछ-न-कुछ उपहार देते हैं. 

इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जाएगा ऐसे में भाई की कलाई पर राखी बांधते समय बहनों को कुछ खास नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, ताकि इसके अच्छे परिणाम ही आपको प्राप्त हो. 

रक्षाबंधन पर ज्यादा फैशनेबल राखियों के बजाए रेशम के धागे की राखी बांधनी चाहिए. ये शुभ मानी जाती हैं. 

इसके अलावा आप देवी-देवताओं की छवी वाली या फिर एविल आई वाली राखी बांध सकती हैं. 

आप चाहें तो सूत से बनी राखी भी खरीद सकती हैं. ऐसी राखी शुभ मानी जाती हैं और जब आप इस राखी को भाई की कलाई पर बांधती हैं तो उसका यश बढ़ता है. 

कहा जाता है कि रक्षाबंधन पर कभी भी भाई की कलाई पर काले रंग के धागे, नुकीली वस्तु या नकारात्मकता से जुड़े प्रतीकों वाली राखी का उपयोग न करें.

काले रंग को अशुभ रंग माना जाता है, क्योंकि यह किसी तरह नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है.

अगर आप काले रंग की राखी बांधती है तो अनजाने में नकारात्मक प्रभाव आकर्षित हो सकते हैं.