भारत-ब्रिटेन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से क्या होगा सस्ता? जानिए इस ऐतिहासिक डील का पूरा असर

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच एक बड़ी आर्थिक साझेदारी हुई है, जिसमें दोनों देशों ने फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर दस्तखत किए हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लंदन दौरे पर ब्रिटेन के पीएम किएर स्टार्मर के साथ मिलकर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए. 

अब ब्रिटेन भारत से जाने वाले 99% प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी नहीं लगाएगा. इसका मतलब है कि भारतीय कपड़ा, मेडिकल उपकरण, खेती के सामान, रसायन और लेदर प्रोडक्ट्स अब वहां काफी सस्ते मिलेंगे.

भारत भी ब्रिटेन से आने वाले करीब 90% उत्पादों पर कस्टम ड्यूटी घटाने जा रहा है. इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, इंग्लिश फूड आइटम्स और अन्य रोजमर्रा के विदेशी ब्रांड अब भारतीय बाजार में कम कीमत पर मिलेंगे, जो ग्राहकों को सीधे राहत देगा.

इस डील के बाद भारत और ब्रिटेन के बीच सालाना करीब 34 अरब डॉलर का अतिरिक्त व्यापार होने का अनुमान है. इससे रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे और दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

भारत में इंग्लैंड से आने वाली जॉनी वॉकर, ग्लेनमोरांजी, जुरा और अन्य सिंगल माल्ट स्कॉच अब पहले से सस्ती होंगी. इन पर जो 150% टैक्स लगता था, उसे घटाकर 75% कर दिया गया है.

अब तक अगर ब्रिटेन में किसी व्हिस्की की कीमत पर भारत में ₹1500 टैक्स लगने के कारण वह महंगी पड़ती थी. लेकिन अब सरकार ने टैक्स को घटाकर ₹700 के आसपास कर दिया है. मतलब वही शराब अब ₹1700 के करीब मिलेगी.

इस समझौते के बाद भारत की पारंपरिक मादक पेय जैसे गोवा की फेनी और केरल की ताड़ी अब ब्रिटेन में खुलेआम बिक सकेंगी. ये भारतीय ड्रिंक्स अब यूके की रिटेल दुकानों और बार में इंटरनेशनल ब्रांड्स के साथ कंपीट करती दिखेंगी.

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट भारत के पारंपरिक पेय पदार्थों को न सिर्फ इंटरनेशनल बाजार में पहुंच देगा, बल्कि रिटेल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक्सपोर्ट के नए अवसर भी खोलेगा.