Whatsapp का नया तगड़ा फीचर: अब छुपेगा सीक्रेट! 

क्या आपका कोई दोस्त मूवी का सस्पेंस पहले ही बता देता है? व्हाट्सऐप अब इसका पक्का इलाज ला रहा है.

मेटा के इस प्लेटफॉर्म पर एक नए फीचर की टेस्टिंग चल रही है, जिससे आप मैसेज के सेंसेटिव हिस्से को छुपा सकेंगे.

मैसेज भेजने से पहले आप सिलेक्टेड टेक्स्ट को ब्लर (Blur) कर पाएंगे. यानी सामने वाले को सीधे कुछ नहीं दिखेगा.

जब तक सामने वाला यूजर उस ब्लर मैसेज पर उंगली से टैप नहीं करेगा, तब तक वो सीक्रेट या स्पॉयलर ओपन नहीं होगा.

अब मैच का स्कोर हो या किसी वेब सीरीज का सस्पेंस, आप बिना किसी का मजा किरकिरा किए चैट पर खुलकर डिस्कस कर पाएंगे.

शुरुआत में यह टेक्स्ट मैसेज और कैप्शन के लिए आएगा, लेकिन आगे चलकर आप फोटो और वीडियो को भी ऐसे ही छुपा कर भेज सकेंगे.

सिर्फ यही नहीं, व्हाट्सऐप प्राइवेसी को और मजबूत करने के लिए एक और फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम है 'आफ्टर रीडिंग'.

इस फीचर में आप ऐसा टाइमर सेट कर पाएंगे कि सामने वाले के मैसेज पढ़ते ही वो तुरंत गायब (Disappear) हो जाएगा.

आप चाहें तो मैसेज पढ़ने के तुरंत बाद, 5 मिनट, 1 घंटे या 12 घंटे बाद डिलीट होने का ऑप्शन चुन सकते हैं. न पढ़ने पर यह 24 घंटे में खुद गायब हो जाएगा.

सेंसेटिव कंटेंट हाइड करने वाले फीचर की बीटा टेस्टिंग अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो सकती है और कुछ ही महीनों में यह सभी के फोन में होगा!