वो कौन-सा जानवर है जिसके पास 1 नहीं 3 दिल होते है?
क्या आप जानते हैं? इंसान के पास सिर्फ एक दिल होता है, मगर एक ऐसा जीव भी है जिसके पास तीन-तीन दिल धड़कते हैं. ये सुनकर ही दिमाग घूम जाए, है ना?
इस रहस्यमयी जीव का नाम है- ऑक्टोपस. समुद्र की गहराइयों में रहने वाला ये जीव अपनी अनोखी बनावट और दिमागी क्षमता के लिए मशहूर है.
ऑक्टोपस के तीन दिल अलग-अलग काम करते हैं. दो दिल उसके गलफड़ों (gills) में खून पहुंचाते हैं ताकि वो सांस ले सके.
तीसरा दिल पूरे शरीर में खून पंप करता है, ठीक उसी तरह जैसे हमारा दिल करता है.
यानी एक ही शरीर में तीन अलग-अलग "पंप" काम करते रहते हैं!
सबसे दिलचस्प बात- जब ऑक्टोपस तैरता है, तो उसका शरीर वाला दिल धड़कना बंद कर देता है. इसीलिए वो अक्सर रेंगना पसंद करता है, तैरना नहीं.
ऑक्टोपस की नसों में बहने वाला खून लाल नहीं होता. उसका खून नीला होता है, क्योंकि उसमें कॉपर (तांबा) आधारित हेमोसाइनिन होता है.
ऑक्टोपस न सिर्फ तीन दिलों का मालिक है, बल्कि उसके 8 हाथ और 9 दिमाग होते हैं! यानी एक सुपर इंटेलिजेंट समुद्री जीव.
तीन दिल होने की वजह से ऑक्टोपस समुद्र की गहराई में कम ऑक्सीजन वाले माहौल में भी आसानी से जिंदा रह सकता है.
तो अगली बार जब कोई पूछे- किस जानवर के पास तीन दिल होते हैं?
तो जवाब याद रखना: ऑक्टोपस