कौन-सा देश बेचता है सबसे ज्यादा हथियार? यहां देखें टॉप देशों की लिस्ट
दुनिया का हथियारों का बाजार बेहद बड़ा है. हर देश अपनी सुरक्षा के लिए आधुनिक हथियार खरीदता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, हथियार बेचने में कौन से देश सबसे आगे हैं?
अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा हथियार निर्यातक है. अकेले यह देश 43% हथियार बेचता है. इसके पास लॉकहीड मार्टिन और बोइंग जैसी दिग्गज कंपनियां हैं.
फ्रांस ने रूस को पछाड़कर जगह बनाई. 2020-24 में इसके हथियार निर्यात में 11% की बढ़ोतरी हुई. भारत ने भी फ्रांस से राफेल खरीदे.
यूक्रेन युद्ध के चलते रूस का हथियार निर्यात 64% गिर गया. पहले भारत का बड़ा सप्लायर रहा, लेकिन अब घरेलू जरूरतें पूरी करने में ज्यादा फोकस है.
चीन वैश्विक हिस्सेदारी 5.8% है. पाकिस्तान इसका सबसे बड़ा ग्राहक है. सस्ते दामों की वजह से छोटे-छोटे देश भी चीन से हथियार खरीदते हैं.
जर्मनी की हिस्सेदारी 5.6% है. लियोपार्ड टैंक और पनडुब्बियां इसकी खासियत हैं. ऑस्ट्रेलिया और नॉर्वे जैसे देश इसके ग्राहक हैं.
इटली का निर्यात 138% बढ़ा है. तुर्की अपने ड्रोन के लिए मशहूर है, और इज़रायल की तकनीक की दुनिया भर में डिमांड है.
आज भारत करीब 100 देशों को हथियार बेचता है. अमेरिका, फ्रांस और आर्मेनिया भारत के बड़े ग्राहक हैं.
तो अब आप जान गए होंगे कि हथियार बेचने के मामले में कौन से देश सबसे आगे हैं. इस लिस्ट में भारत का नाम भी तेजी से ऊपर जा रहा है.