दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी की बात जब होती है तो भारत का नाम पहले दर्जे पर आता है. लेकिन भारतीय महिलाओं में फर्टिलिटी रेट भी कम है.

लेकिन अगर आप ऐसी सोचते हैं कि जिस देश की जनसंख्या सबसे ज्यादा है वहां की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं तो आप गलत हैं. 

ऐसे में आइए जानते हैं कि दुनिया में किस देश की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं और भारत का नाम इस पर नंबर पर है? 

स्टेटिस्टा की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2024 में जों आंकड़े सामने आएं उससे पता चला कि अफ्रीका में लगभग 6 ऐसे देश हैं जहां कि महिलाएं औसतन 6 या उससे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं. 

यहां तक कि दुनिया के 20 ऐसे देश जहां की महिलाएं सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करती हैं, उनमें से 19 अफ्रीका महाद्वीप में ही हैं.

नाइजर में हर महिला औसतन करीब 7 बच्चे पैदा करती है. नाइजर का फर्टिलिटी रेट यानी के कुल प्रजनन दर लगभग 6.6 बच्चे प्रति महिला है.

नाइजर की सीमा सात देशों से मिलती है, इसमें माली, अल्जीरिया, लीबिया, चाड, नाईजीरिया, बेनिन और बुर्किना फासो शामिल है.

इस लिस्ट में भारत का एक पड़ोसी देश अफगानिस्तान भी है. टॉप 20 देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान 15वें नंबर पर था. यहां की महिलाएं औसतन 4 से 5 बच्चे पैदा करती हैं.