दुनिया की सबसे पुरानी भाषा कौन सी है? जिसका है भारत से ताल्लुक, जानिए

बहुत समय पहले, जब सभ्यताएं नहीं बनी थीं, राज्य स्थापित नहीं हुए थे, और समाज के नियम नहीं बनाए गए थे.

तब इंसान इशारों और आदिम बोलियों का इस्तेमाल करके बातचीत किया करते थे.

भाषा की अवधारणा लगभग 10,000 साल पहले सामने आई थी और इसने मानवता का रुख ही बदल दिया. 

यही भाषा का प्रयोग है जिसने मानव जाति के विकास को जन्म दिया और हमें आज उस मुकाम तक पहुंचा दिया, जहां आज हम सभी हैं. 

दुनिया भर में 7 करोड़ 80 लाख लोग तमिल बोलते हैं, और ये श्रीलंका और सिंगापुर की भी ऑफिशियल भाषा है. 

तमिल की तरह, जो आज भी खूब बोली जाती है, संस्कृत दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है.

जितना मिस्र दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है.उतना ही वहां की भाषा कॉप्टिक भी प्राचीन लैंग्वेज है.ये असल में मिस्र की सबसे पहली भाषा मानी जाती है.

ग्रीक भाषा सिर्फ ग्रीस और साइप्रस की ही सरकारी भाषा नहीं है, बल्कि इसे पहले ग्रीस और एशिया माइनर (आज का तुर्की) में बोला जाता था.

अरबी कुरान की भाषा है, इसीलिए इसे पवित्र भाषा माना जाता है. दुनिया भर में लगभग 26 करोड़ लोग अरबी बोलते हैं.