क्या भारत में भी मान्य है व्हाइट पासपोर्ट? जानें ये किसे मिलता है
विदेश जाने के लिए हर भारतीय को पासपोर्ट की जरूरत होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडिया में सिर्फ ब्लू ही नहीं, बल्कि व्हाइट, ऑरेंज और मरून पासपोर्ट भी मिलते हैं?
सबसे आम है ब्लू पासपोर्ट– ये हर सामान्य भारतीय नागरिक को जारी किया जाता है जो विदेश यात्रा करना चाहता है.
ऑरेंज पासपोर्ट– ये खासतौर पर उन भारतीय नागरिकों को दिया जाता है जिन्होंने 10वीं क्लास के बाद पढ़ाई आगे नहीं बढ़ाई है.
मरून पासपोर्ट– इसे डिप्लोमैटिक पासपोर्ट कहा जाता है. ये केवल डिप्लोमैट्स और टॉप-लेवल सरकारी अधिकारियों के लिए होता है.
अब आती है बारी व्हाइट पासपोर्ट की. अक्सर लोग पूछते हैं– क्या इंडिया में भी ये पासपोर्ट मिलता है? जवाब है, हां!
ये पासपोर्ट सिर्फ अफसरों को ही नहीं बल्कि उनके परिवार (पति/पत्नी, बच्चे, माता-पिता) को भी मिल सकता है.
व्हाइट पासपोर्ट से यात्रा करने पर कुछ स्पेशल सुविधाएं और प्रिविलेज भी मिलते हैं, जो आम नागरिकों के पासपोर्ट पर उपलब्ध नहीं होते.
तो अब आप समझ गए होंगे कि इंडिया में व्हाइट पासपोर्ट वाकई में मौजूद है, लेकिन ये हर किसी के लिए नहीं बल्कि सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए है.