कौन हैं The Traitors की Winner निकिता लुथर? पहले एपिसोड में हुईं बाहर, अब जीत लिया शो

अमेजन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो "द ट्रेटर्स" अब खत्म हो चुका है. इस शो के पहले सीजन की विनर उर्फी जावेद और निकिता लुथर हैं.

उर्फी जावेद को तो कौन नहीं जानता होगी. लेकिन बहुत कम लोग है जो निकिता को पहचानते है. आइए आज आपको बताते हैं कौन है निकिता लुथर.

निकिता लूथर शो के पहले एपिसोड में ही कंटेस्टेंट्स के वोट की वजह से शो से बाहर हो गई थीं.

हालांकि, निकिता ने फिर तीसरे एपिसोड में वापसी की और इसी के साथ वो पहले सीजन की विनर भी बन गई हैं.

निकिता की उम्र 34 साल है. वो दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मार्केटिंग और फाइनेंस की डिग्री हासिल की है.

निकिता पोकर के कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स जीत चुकी हैं और वो एक प्रोफेशनल पोकर प्लेयर हैं.

रिपोर्ट की मानें तो निकिता 2018 में वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर में गोल्ड ब्रेसलेट जीतकर इतिहास रच चुकी हैं.

साल 2017 में निकिता मकाऊ पोकर कप की विनर भी रह चुकी हैं. साथ ही वो एशिया के सबसे बड़े ऑनलाइन पोकर रूम नेचुरल 8 की ब्रैंड एम्बेसडर भी हैं.

निकिता कथित तौर पर वर्ल्ड सीरीज ऑफ पोकर में (WSOP) ब्रेसलेट जीतने वाली पहली और एकमात्र महिला हैं.