Miss World 2025: कौन हैं Opal Suchata? जिन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाया
इंडिया में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट का ग्रैंड फिनाले हैदराबाद में शनिवार को हो गया. इस बार भारत को निराशा हाथ लगी.
ओपल सुचाता चुआंग्सरी को 72वें Miss World 2025 का ताज पहनाया गया है. प्रतियोगिता में मिस मार्टिनिक ने चौथा स्थान हासिल किया, जबकि तीसरे स्थान पर मिस पोलैंड रहीं.
वहीं मिस इथियोपिया ने दूसरा स्थान हासिल किया. नंदिनी गुप्ता टॉप 8 में जगह बनाने में चूक गईं. अब जब नई मिस वर्ल्ड चुनी जा चुकीं हैं तो आइए उनके बारे में जानते हैं.
ओपल सुचता चुऊंग्स्री को बचपन से ही मॉडलिंग का शौक था. वह पिछले कुछ चार से पांच सालों से मॉडलिंग की दुनिया में अपना जलवा बिखेर रही हैं.
बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पेजेंट्री करियर की शुरुआत 2021 से की थी. किसी को क्या पता था कि मात्र साल में ही ओपल मिस वर्ल्ड बन जाएंगी.
करियर के दिनों की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले मिस रतनकोसीन इवेंट में हिस्सा लिया था. हालांकि उन्हें उस दौरान हार का सामना करना पड़ा.
इसके बाद ओपल जब 18 साल की थीं तो उन्होंने Miss Universe Thailand कॉन्टेंस्ट में भी पार्टिसिपेट किया था. इस प्रतियोगिता में वे तीसरे नंबर पर रहीं.
इसके बाद ओपल सफलती की सीढ़ियां चढ़ती गईं. 2024 में उन्होंने एक बार फिर मिस यूनिवर्स थाईलैंड में हिस्सा लिया. इस दौरान वे बैंगकॉक का प्रतिनिधित्व कर रहीं थीं.
इसमें ओपल के सिर पर ताज सजा. अब उन्होंने 72वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने देश का नाम रोशन कर दिया है.