किन लोगों को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए फेस पैक? जानिए बड़े नुकसान

स्किन केयर रूटीन में लोग फेस-पैक का जमकर इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह हर किसी की त्वचा को फायदा नहीं पहुंचाता.

चेहरे पर मुहांसे होने पर हैवी या ऑयली फेस-पैक लगाने से पोर्स बंद हो सकते हैं, जिससे पिंपल्स की समस्या और बढ़ जाती है.

अगर आपको किसी खास इंग्रीडिएंट (दूध, फल आदि) से एलर्जी है, तो बिना जांचे फेस-पैक लगाने से रैशेज हो सकते हैं.

गर्भावस्था में स्किन बेहद संवेदनशील हो जाती है, इसलिए केमिकल युक्त या बिना डॉक्टर की सलाह के फेस-पैक लगाने से बचें.

त्वचा के हिसाब से गलत फेस-पैक का चयन करने पर चेहरे पर लालिमा, खुजली और जलन महसूस हो सकती है.

एलर्जी वाले इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने से चेहरे पर छोटे-छोटे दाने निकल सकते हैं और सूजन आ सकती है.

गलत फेस-पैक या उसे ज्यादा देर तक लगाए रखने से स्किन की नेचुरल नमी छिन जाती है और चेहरा बेहद ड्राई हो जाता है.

फेस-पैक चेहरे पर लगाने से पहले कान के पीछे या हाथ पर 15-20 मिनट लगाकर पैच टेस्ट जरूर कर लें.

अगर स्किन पर कोई पुरानी समस्या है या पैक लगाने पर रिएक्शन दिखे, तो तुरंत पानी से धोएं और स्किन डॉक्टर से संपर्क करें.