हड्डियां नहीं कुछ और..! घुटने से 'टक-टक' आवाज क्यों आती है?
हमारे जोड़ों में सिनोवियल फ्लूइड होता है जिसमें गैस के छोटे बुलबुले बनते हैं.
घुटने मोडने पर ये गैस तेज़ी से फटती है. यही कैविटेशन प्रक्रिया 'टक' जैसी आवाज पैदा करती है.
स्टडीज़ बताती हैं कि चटकने की आवाज हड्डियों के रगड़ने से नहीं, बल्कि गैस बुलबुलों के टूटने से आती है.
घुटना सबसे जटिल और भारी-भरकम जोड़ है. इस कारण लिगामेंट स्लिप होकर वापस लौटने पर यहां ज्यादा आवाज आती है.
कुल मिलाकर यह यानी यह शरीर की सामान्य बायोमैकेनिकल प्रक्रिया है. लेकिन यह नुकसानदेह भी हो सकता है.
बार-बार जोर से चटकाना, जबरन दबाव डालना लिगामेंट को ढीला कर सकता है, जिससे दर्द या सूजन हो सकती है.
ऐसा करने से यह कार्टिलेज डैमेज, मेनिस्कस इंजरी या ऑस्टियोआर्थराइटिस का संकेत हो सकता है.
हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, पर्याप्त पानी, कैल्शियम-विटामिन D संतुलन लंबे न बैठने का उपाय कर इस समस्या को कम कर सकते हैं.
कुल मिलाकर जोड़ का चटकना एक प्राकृतिक है. लेकिन इसके साथ जब दर्द, सूजन हो जाए तो डॉक्टर से मिलना चाहिए.