गमले में टमाटर क्यों नहीं लगते? जानें पौधे को भरपूर फल देने का तरीका

आजकल ज्यादातर लोग घर की बालकनी या छत पर गार्डनिंग करना पसंद करते हैं. सब्जियों के पौधे गमले में लगाना आसान भी है और ताज़गी से भरा हुआ अनुभव भी देता है

लेकिन कई बार देखा जाता है कि टमाटर का पौधा तो लोग गमले में लगा लेते हैं, पर उस पर टमाटर नहीं लगता हैं

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर आप पौधों को भरपूर फलने-फूलने के लिए तैयार कर सकते हैं

टमाटर के पौधों के लिए मिट्टी का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. गमले की मिट्टी में 40% सामान्य मिट्टी, 40% गोबर की खाद या कंपोस्ट और 20% रेत मिलाकर पौधा लगाया जाए तो पौधे को भरपूर पोषण मिलता है

टमाटर का पौधा धूप का बहुत शौकीन होता है. दिन में कम से कम 5 से 6 घंटे सीधी धूप पौधे तक पहुंचनी चाहिए. इसके अलावा पानी भी संतुलित देना जरूरी है. ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें गल सकती हैं और कम पानी देने से पौधा सूख सकता है

टमाटर के पौधों में समय-समय पर छंटाई करना जरूरी है. सूखी और पीली पत्तियों को काटते रहें, ताकि पौधा स्वस्थ बना रहे और नई शाखाओं में फल लग सके

अगर पौधे में फूल तो आ रहे हैं, लेकिन फल नहीं लग रहे, तो पोटाश वाली खाद या घर की बनी खाद जैसे केले के छिलके का पानी या प्याज-लहसुन का जैविक स्प्रे इस्तेमाल कर सकते हैं

गमले में टमाटर लगाना मुश्किल नहीं है, बस पौधे की देखभाल सही ढंग से करनी होती है

 मिट्टी, खाद, धूप, पानी और समय पर देखरेख से आप आसानी से घर पर ही गमले में भरे-भरे टमाटर उगा सकते हैं और रसोई तक ताजगी पहुंचा सकते हैं