जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा

जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा

बाहरी चीजों का सही होना और अंदर से खुश महसूस करना दोनों अलग हैं; असल वजह आपकी 'इनर एनर्जी' हो सकती है.

दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने और लगातार भागदौड़ में हम अपनी भावनाओं को समझना भूल जाते हैं.

नकारात्मक विचारों और भविष्य की अनिश्चितताओं के बारे में लगातार सोचते रहने से मन थका हुआ महसूस करता है.

'आपकी एनर्जी वहीं जाती है, जहां आपका अटेंशन जाता है'- इसलिए अपने विचारों को समझदारी से चुनें.

दिनभर में कुछ समय बिना किसी गिल्ट के सिर्फ अपने लिए निकालें और सेल्फ-केयर पर ध्यान दें.

रोजाना कुछ देर शांत बैठकर ध्यान लगाने और गहरी सांस लेने से विचार व्यवस्थित होते हैं और मन शांत होता है.

पर्याप्त नींद लें, नियमित वॉक या एक्सरसाइज करें और अपनों के साथ अच्छा समय बिताएं.

हर समय खुश रहना जरूरी नहीं है, खालीपन या उदासी को स्वीकार करना ही मानसिक शांति की पहली सीढ़ी है.