मिर्च काटते ही हाथ जलते हैं? जानें सुरक्षित और असरदार उपाय
हरी मिर्च हर रसोई की एक विशेष सामग्री है. यह स्वाद बढ़ाने के साथ ही शरीर में गर्मी भी पैदा करती है
अक्सर देखा जाता है कि हरी मिर्च काटने के बाद हाथों में तेज जलन या खराश महसूस होती है. इसका मुख्य कारण है मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन (Capsaicin)
यह वह रसायन है जो मिर्च को तीखा बनाता है और त्वचा के संवेदनशील हिस्सों के संपर्क में आने पर जलन पैदा करता है
जब हम मिर्च काटते हैं, तो कैप्साइसिन हाथ की त्वचा से सीधे संपर्क में आता है
मिर्च की जलन को कम करने के लिए हाथों को ठंडे दूध या दही में कुछ मिनट तक भिगोएं. दूध में मौजूद वसा कैप्साइसिन को घटा देता है
अगर आप तुरंत ठंडे पानी से हाथ धोते है तो वह शुरुआती जलन को कम कर सकता है, लेकिन पूरी तरह कैप्साइसिन को नहीं हटाता
अगर आप चाहे तो जैतून या नारियल के तेल को हाथों पर मल सकते हैं. इससे मिर्च का तेल त्वचा से हट जाता है और जलन कम होती है
इन उपायों को अपनाकर आप मिर्च काटने के बाद होने वाली जलन से बच सकते हैं और हमेशा मिर्च काटते समय दस्ताने पहनना सबसे सुरक्षित तरीका है