लोकसभा चुनाव-2024 के 7वें चरण का मतदान 1 जून को होगा, कल दिल्‍ली की सातों सीटों पर वोटिंग हुई थी

दिल्‍ली में 25 मई को मतदान वाले दिन हैरान करने वाली खबर आई

इस बार, दिल्‍ली में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी, उनका बेटा राहुल गांधी अपनी ही पार्टी को वोट नहीं दे पाए

सोनिया राहुल की तरह केजरीवाल भी अपनी पार्टी को वोट नहीं दे पाए

ये पहली बार हुआ, जब आम चुनाव में गांधी परिवार ने अपनी पार्टी यानी कांग्रेस के लिए मतदान नहीं किया

सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी दिल्ली के मतदाता हैं, वे पिछले चुनावों में नई दिल्ली लोकसभा सीट पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते आए हैं

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर कांग्रेस 2019 तक हमेशा अपने उम्मीदवार को मैदान में उतारती रही, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ

इसकी वजह है- विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) 

दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं...तो नई दिल्ली लोकसभा सीट AAP के खाते में चली गई 

ये दिल्ली में पहला ऐसा लोकसभा चुनाव था, जिसमें ‘आप' और कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे 

सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत ‘आप' 4 और कांग्रेस ने 3 सीटों पर चुनाव लड़ा

नई दिल्‍ली सीट से AAP ने सोमनाथ भारती को उम्मीदवार बनाया, गठबंधन के कारण यहां कांग्रेस ने अपना उम्मदीवार नहीं उतारा