इन मुस्लिम देशों के नाम के अंत में क्यों लगा होता है 'स्तान', क्या है इस शब्द का मतलब 

धरती पर कई देश हैं. सबके अलग-अलग नाम हैं. पर नामों में कई तरह की समानता है. कई देशों के नाम मिलते-जुलते हैं. 

दुनिया के 7 देशों (अफगानिस्तान, कज़ाकस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, तज़ाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान) के नाम में 'स्तान' शब्द जुड़ा है. 

क्या कभी आपने सोचा है कि आखिर इस शब्द का अर्थ क्या है और देश के नामों के आगे इन्हें क्यों लगाया जाता है? आइए इसकी वजह आपको बताते हैं. 

स्तान शब्द का मतलब होता है 'निवास स्थान' या 'लोगो की भूमि' स्तान शब्द संस्कृत भाषा से निकला शब्द है जो आप हिंदी, फारसी तथा अन्य दक्षिण एशियाई भाषा में उपयोग किया जाता है. 

सामान्य ज्ञान से जुड़ी वेबसाइट ब्रिटैनिका के अनुसार इस्तान या स्तान शब्द का अर्थ होता है किसी खास चीज से जुड़ी जगह, या जिस स्थान पर लोग हों. ये एक पर्शियन शब्द है. 

दरअसल, फारसी भाषा में 'स्तान' का अर्थ 'भूमि' होता है इसलिए इन देशों के नाम बताने के लिए वहां के निवासियों के साथ 'स्तान' शब्द जोड़ा जाता था 

जैसे की कजाखस्तान का मतलब है "कजाखों का भूमि" और अफगानिस्तान का मतलब "अफगानों की भूमि" होता है. जबकि भारत को भी हिन्दुस्तान कहा जाता है.

इसी तरह कई देशों के अंत में लैंड शब्द जुड़ा है, उसी तरह स्तान शब्द भी जुड़ा है. इंग्लैंड, नीदरलैंड, स्विट्जरलैंड, थाइलैंड, पोलैंड आदि इसके उदाहरण हैं.