सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है बालों का झड़ना? जानें कारण
सर्दियों में स्किन ही नहीं, बालों और स्कैल्प की देखभाल भी बेहद जरूरी है.
लोग अक्सर बाल झड़ने को सिर्फ मौसम मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि असल वजहें कई होती हैं.
आयुर्वेद और साइंस दोनों कहते हैं: ठंड सीधे स्कैल्प पर असर डालती है. सूखापन बढ़ाती है.
सर्दियों में हवा में नमी कम होती है, जिससे स्कैल्प ड्राई होकर डैंड्रफ बनने लगता है.
डैंड्रफ बालों की जड़ों को कमजोर करता है. खुजली, सफेद परतें और हेयर फॉल इसके संकेत हैं.
हल्के गर्म तेल की मसाज स्कैल्प को नमी देती है और टूटते बालों को राहत मिलती है.
लेकिन सावधान! ज्यादा तेल लगाने से फंगस बढ़ता है और डैंड्रफ और बढ़ जाता है.
ऊन या खुरदुरे कैप और रजाई में सिर ढककर सोना भी बालों को तोड़ता है.
मुलायम कैप, सिल्क/साटन कवर और संतुलित तेल उपयोग से सर्दियों में बाल झड़ना आसानी से रोका जा सकता है.