कड़वी दवा नहीं ठंडों का 'मीठा' इलाज, जानें अदरक बर्फी की रेसिपी
अदरक की बर्फी सर्दी, खांसी, गले की खराश और पाचन की दिक्कत को दूर रखने में कमाल का घरेलू नुस्खा है.
यह बर्फी शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है, भूख खोलती है और ठंड से बचाने में मददगार है.
अदरक, गुड़, घी और कुछ देसी मसालों से यह रेसिपी आसानी से घर में तैयार हो जाती है.
ताजा अदरक, देसी गुड़, देसी घी, सौंठ, जीरा, काली मिर्च, इलायची, दालचीनी, पिपली, तेज पत्ता, धनिया पाउडर.
गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाकर गाढ़ी चाशनी बनाएं. कद्दूकस अदरक डालें और 5–7 मिनट भूनें.
घी मिलाकर 5–10 मिनट पकाएं. अब सारे मसालों का पाउडर डालकर पकाते रहें जब तक मिश्रण कड़ाही न छोड़ दे.
घी लगी थाली में फैलाकर ठंडा करें और टुकड़े काट लें. यह 1 महीने तक ताज़ा रहती है.
इम्युनिटी बूस्ट, पाचन सुधार, खांसी-जुकाम में राहत, जोड़ों के दर्द में सहायक.
गर्म तासीर, खाली पेट न खाएं। एसिडिटी/अल्सर वाले डॉक्टर से पूछें.