World Emoji Day 2025: वो एक चीज जिसके बिना चैटिंग लगती है अधुरी, जानें कैसे और क्यों हुई Emoji की शुरुआत
आज की बातचीत सिर्फ शब्दों की नहीं, इमोजी की भी है. प्यार, गुस्सा, खुशी या मासूमियत — हर एहसास के लिए एक परफेक्ट इमोजी मिलती है.
17 जुलाई को हर साल वर्ल्ड इमोजी डे मनाया जाता है. ये दिन उन छोटे-छोटे चेहरों का सेलिब्रेशन है, जो हमारी चैटिंग को दिलचस्प बनाते हैं.
इमोजी का जन्म जापान में हुआ था. 1999 में शिगेताका नाम के आर्टिस्ट ने इसका पहला सेट बनाया था, जिसमें 176 इमोजी थे.
‘Emoji’ दो जापानी शब्दों से मिलकर बना है: ‘E’ यानी पिक्चर और ‘Moji’ यानी कैरेक्टर. यानी एक पिक्चर जो शब्दों से ज़्यादा कहती है.
2010 के बाद से इमोजी दुनियाभर में लोकप्रिय हो गए. 2016 में तो इन्हें न्यूयॉर्क के एक म्यूज़ियम में भी जगह मिल गई.
अब इमोजी सिर्फ मज़े के लिए नहीं, बल्कि डिजिटल बातचीत का अहम हिस्सा बन चुके हैं. कभी भावनाएं छिपानी हों, तो इमोजी ही सबसे काम आते हैं.
अब जानिए वो टॉप इमोजी जो सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होते हैं. पहले नंबर पर है- Face with Tears of Joy, जब बात इतनी फनी हो कि हंसी रोके न रुके.
दूसरे नंबर पर है Red Heart – प्यार, अपनापन और केयर का सबसे प्यारा तरीका. इसके बाद आता है Pleading Face, मासूमियत से भरपूर.
Heart Eyes किसी चीज़ से दीवानगी की हद तक प्यार दिखाने के लिए और Rolling on the Floor Laughing जब हंसी सच में कंट्रोल न हो पाए!