इस जानवर की पॉटी से बनती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, कीमत जान उड़ जाएंगे आपके होश

आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया की सबसे महंगी कॉफी लुवाक कॉफी किसी मशीन से नहीं, बल्कि एक जानवर के मल से बनती है.

बिहार के पश्चिम चम्पारण जिले में स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) में एक खास जीव मिलता है जिसका नाम एशियन पाम सिवेट कैट है, जिससे इस कॉफी की कहानी जुड़ी है.

ये पाम सिवेट कैट रेड बेरी खाने के शौकीन होते हैं, लेकिन उनके पेट में इसके बीज पच नहीं पाते.

रेड बेरी खाने के बाद ये बीज उनकी पूप (मल) के साथ बाहर निकल आते हैं. इन्हें ही वाइल्ड रेड कॉफी बीन्स कहा जाता है.

इन बीन्स को लोग इकट्ठा करते हैं, अच्छी तरह सुखाते हैं और साफ करते हैं. इसके बाद इन्हें भूनकर खास कॉफी बीन्स तैयार किए जाते हैं.

इन्हीं बीन्स से बनती है कोपी लुवाक कॉफी, जिसका स्वाद कहा जाता है कि बेहद उम्दा और अनोखा होता है.

इस कॉफी की सबसे बड़ी खासियत है कि ये बेहद दुर्लभ है. इसी वजह से इसे दुनिया की सबसे महंगी कॉफी माना जाता है.

हालांकि, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में पाम सिवेट तो हैं, लेकिन रेड बेरी के पौधे नहीं हैं. इसलिए बिहार में ये कॉफी बनाना संभव नहीं है.

इस कॉफी का असली स्वाद चखने लोग इंडोनेशिया तक जाते हैं. माना जाता है, जिसने एक बार लुवाक कॉफी पी ली, उसके लिए बाकी कॉफी फीकी लगने लगती है.

इस कॉफी की कीमत 20 हजार तक आपको 1 कप पीने के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं. वहीं अगर आप 1 किलो कॉफी खरीदते हैं तो आपको लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.