दुनिया की सबसे अजीब नौकरियां, जो कर देंगी आपको मालामाल, सोने और रोने के भी मिलते हैं लाखों रुपये

क्या आपको पता है दुनिया में ऐसी नौकरियां भी हैं जिनमें मेहनत कम और सैलरी जबरदस्त मिलती है? कुछ काम तो इतने अजीब हैं कि सुनकर हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी.

प्रोफेशनल स्लीपर दिनभर सिर्फ सोना और इसके पैसे लेना! फिनलैंड के एक होटल में व्यक्ति हर रात अलग कमरे में सोकर बिस्तर का रिव्यू करता है.

NASA का प्रोफेशनल स्लीपर नासा भी सोने के लिए लोगों को हायर करता है ताकि रिसर्च के लिए डेटा मिल सके. बस सोना है और कमाई करनी है!

प्रोफेशनल कार वॉचर बस कार की देखभाल करना और यह देखना कि वह सही जगह खड़ी है या नहीं. इसके लिए लोग अच्छे पैसे देते हैं.

Pro Queuer Job लंबी लाइन में खड़े होने के भी पैसे मिलते हैं! नए iPhone लॉन्च या ब्लैक फ्राइडे पर ऐसे लोग हायर किए जाते हैं.

प्रोफेशनल मोर्नर चीन और कुछ देशों में शव यात्रा में रोने के लिए भी लोग हायर होते हैं और घंटों के हिसाब से पैसे कमाते हैं.

Golf-Ball Diver गोल्फ कोर्स में पानी में गिरी गेंदें निकालने का काम. बस गोता लगाओ और गेंदें लेकर आओ.

टेडी-बियर रिपेयर टेक्निशियन फटे टेडी को रिपेयर करने की क्यूट और आसान जॉब, जिसमें अच्छी सैलरी भी मिलती है.

पांडा फ्लफर पांडा के प्रजनन में मदद के लिए चीन में लोग इन्हें मूड में लाने का काम करते हैं. सुनने में अजीब, करने में आसान!