ये हैं दुनिया का सबसे मोटा कैदी, देख-रेख में रोज खर्च होते हैं लाखों रुपये, वजन जान चौंक जाएंगे

जेल में बंद कैदियों पर वैसे भी सरकार को खर्च करना पड़ता है. लेकिन ऑस्ट्रिया में एक कैदी पर खर्च ने सबको हैरान कर दिया है.

यह दुनिया का सबसे मोटा कैदी है. यह 29 साल का है और उसका वजन करीब 300 किलो है. इसी वजह से उसकी देखभाल बाकी कैदियों से कहीं ज्यादा महंगी पड़ रही है.

दरअसल, यह शख्स ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है. उसके घर से पुलिस ने 45 किलो गांजा, 2 किलो कोकीन, 2 किलो अम्फ़ेटामिन और 2000+ एक्स्टेसी टैबलेट्स बरामद किए है.

पहले इसे वियना की जेल में रखा गया था, लेकिन उसके मोटापे की वजह से उसका बिस्तर टूट गया. फिर इसे कोर्नेउबर्ग जेल शिफ्ट करना पड़ा.

इस कैदी के लिए खासतौर पर स्टील की मजबूत खाट बनवाई गई. साथ ही बाहर से नर्सें बुलाकर उसकी देखभाल की जा रही है.

हवाले से खुलासा किया गया है कि इस भारी भरकम कैदी पर सरकार को प्रतिदिन करीब 1,800 यूरो खर्च करना पड़ता है. जबकि एक सामान्य कैदी पर रोज खर्च सिर्फ 180 यूरो आता है. यानी करीब 10 गुना ज्यादा!

स्थानीय अखबारों ने लिखा –“जब आम लोग डॉक्टर के अपॉइंटमेंट के लिए महीनों इंतजार करते हैं, तो अपराधियों पर इतना पैसा क्यों उड़ाया जा रहा है?”

इस खबर ने पूरे ऑस्ट्रिया में बहस छेड़ दी है. लोग पूछ रहे हैं कि करदाताओं का पैसा अपराधियों पर क्यों बर्बाद हो रहा है?

अब देखना होगा कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है. लेकिन फिलहाल, यह 300 किलो का कैदी पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है.