World's Oldest Pyramid: मिल गया दुनिया का सबसे पुराना पिरामिड, यह 16 हजार साल पहले बना

क्या आपने कभी पिरामिड (Pyramid) देखे हैं? ये कैसे होते हैं?

पिरामिड क्या होता है? ज्यामितीय आकार से मिलती-जुलती आवासीय संरचनाओं को पिरामिड कहते हैं

इनका ऊपरी भाग पर्वत शिखर जैसा होता है. ये रेत की आंधी में दब नहीं पाते. इनमें रखे खाद्य पदार्थ कभी विकृत नहीं होते.

पिरामिड का नाम आते ही एक अफ्रीकी देश मिस्र का नाम आता है..जिसे अब Egypt कहते हैं

मिस्र (Egypt) में हजारों साल पुराने पिरामिड मौजूद हैं

मिस्र के पिरामिड वहां के तत्कालीन फैरो (King) गणों के लिए बनाए गए स्मारक स्थल हैं, जिनमें राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया. उन शवों को ममी कहा गया.

पिरामिड के एक पत्थर का वजन 20000 से 70000 किलोग्राम तक होता है..और इन्हें 6-7 हजार साल पहले बनाया गया.

अब मिस्र से हजारों किमी दूर एक एशियाई देश में दुनिया का सबसे पुराना पिरामिड मिलने का दावा किया गया है

एशियाई देश Indonesia में एक पिरामिड की संरचना का पता चला है, कार्बन-डेटिंग के मुताबिक यह 16,000 साल से अधिक पुरानी है.

इंडोनेशिया में यह पिरामिड एक लावा की पहाड़ी के भीतर 98 फीट गहरा बना हुआ है.

Gunung Padang pyramid आर्कियोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, इंडोनेशिया के पश्चिमी जावा द्वीप (West Java Island) पर उन्हें गुनुंग पदांग पिरामिड मिला.

इसे पहली बार 1890 में डच खोजकर्ताओं (Dutch explorers) ने खोजा था. अब रेडियोकार्बन डेटिंग जांच से इसकी आयु पता चली है.