यहां मरी हुई मिली 'दुनिया की सबसे दुर्लभ व्हेल', जिसे कभी नहीं देखा गया जिंदा 

हाल ही में न्यूजीलैंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने समुद्र और समुद्री जीवों से जुड़े एक बड़े राज से पर्दा हटाया. 

दरअसल, यहां पर एक विशाल मछली समुद्र से बहकर किनारे पर आ गई. जब वैज्ञानिकों ने उस मरी मछली की जांच की तो उनके होश उड़ गए. 

क्योंकि वो कोई और नहीं बल्कि दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजाति की व्हेल है. 

मीडियो रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड के बीच पर इस महीने की शुरुआत में एक शख्स को बीच पर मरी हुई बड़ी सी मछली दिखी थी. 

अब वैज्ञानिकों ने जांच के बाद उस मछली के बारे में पता लगा लिया है. 

ये एक स्पेड-टूथ्ड व्हेल है जो दुनिया की सबसे दुर्लभ प्रजाति है. ये इतनी दुर्लभ है कि इसे आज तक जीवित नहीं देखा गया है. 

5 मीटर लंबे इस जीव को उसके लंबे चोंच जैसे मुंह, खोपड़ी, दांत और उसके रंग के पैटर्न से पहचाना गया है. 

मछली को एक कोल्ड स्टोरेज में रख दिया गया है और उसकी डीएनए टेस्टिंग चल रही है. 

एक्सपर्ट्स का दावा है कि मछली की फाइनल पहचान की पुष्टि करने में कुछ हफ्तों का समय लग जाएगा.  

स्पेड-टूथ्ड व्हेल ऐसी मछली है, जिसके बारे में सबसे कम जानकारी है और इससे जुड़े सिर्फ 6 नमूने अभी तक दर्ज हुए हैं.