सर्दियों में बढ़ने वाला है जोड़ों का दर्द! राहत के लिए सीख लें 3 योगासन
सर्दियों में जोड़ों में दर्द और अकड़न की समस्या बढ़ जाती है. योग इसका सबसे प्राकृतिक इलाज है.
योगासन जोड़ों का लचीलापन बढ़ाने और दर्द को प्रभावी ढंग से कम करने में मददगार साबित होते हैं.
भुजंगासन आपकी रीढ़ की हड्डी और कमर के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. मांसपेशियों को मजबूत करता है.
कैसे करें- पेट के बल लेटें, हथेलियों को छाती के पास रखें और धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं.
त्रिकोणासन कूल्हों, घुटनों और टखनों की अकड़न दूर करने के लिए अत्यंत उपयोगी है. शरीर में लचीलापन लाता है.
कैसे करें- सीधे खड़े होकर, पैरों को अलग रखें, शरीर को एक ओर झुकाएं और जमीन को छूने की कोशिश करें. दूसरा हाथ ऊपर की ओर सीधा रखें.
गोमुखासन खासतौर पर कंधों और कूल्हों की अकड़न को दूर करने के लिए जाना जाता है.
कैसे करें- बैठकर, एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर के नीचे रखें. दोनों हाथों को पीठ के पीछे से मिलाने की कोशिश करें.
नियमित योगाभ्यास जोड़ों के दर्द में राहत के साथ शरीर को मजबूत बनाकर मानसिक तनाव भी कम करेगा.