महंगे शैम्पू नहीं इन 3 उपाय से पाएं घने चमकदार बाल

भागदौड़ भरी जिंदगी और लगातार बढ़ता प्रदूषण बालों की सेहत को धीरे-धीरे बिगाड़ रहे हैं.

बालों का झड़ना, टूटना, सफेद होना और समय से पहले बेजान हो जाना अब आम बात हो गई है.

ऐसे में लोग महंगे शैम्पू और तेलों का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार ये उपाय भी असर नहीं करते.

आयुष मंत्रालय की मानें तो बालों की देखभाल सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी जरूरी है.

बालों को झड़ने से रोकने के लिए शरीर और दिमाग को संतुलित बनाए रखना जरूरी है और इस संतुलन को बनाने में योग बेहद कारगर है.

अधोमुख श्वानासन बालों के लिए बेहद फायदेमंद है. ये आसन तनाव को भी काफी हद तक कम करता है, जो बालों के झड़ने की एक बड़ी वजह होती है.

शीर्षासन का असर बालों पर जबरदस्त होता है. यह योगासन दिमाग को भी शांत करता है और चिंता को दूर करता है, जिससे हार्मोनल असंतुलन भी सुधरता है.

उत्तानासन भी बालों में चमक लाने में मदद करता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो बालों की जड़ों में जान डालता है.

योग के साथ ही आप प्राणायम के जरिए भी अपने सेहत सुधार सकते हैं. योग को अपनी दिनचर्या में लाएं तो जल्द परिवर्तन देखने को मिलेगा.