ग्रेट गीजा पिरामिड की ये बातें नहीं जानते होंगे आप, क्यों है दुनिया का पहला अजूबा

दुनिया के सात अजूबों में शामिल मिस्र का ग्रेट गीजा पिरामिड इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. इसकी बनावट आज भी लोगों को हैरान करती है. 

दुनिया के 7 अजूबों में गीजा का महान पिरामिड सबसे पुराना है.

यह पिरामिड 2560 ईसा पूर्व के करीब बनवाया गया था. यह 3, 800 सालों से दुनिया की सबसे ऊंची बनावट है.

प्राचीन मिस्र के कुफू पिरामिड को महान गीजा पिरामिड के नाम से जाना जाता है. इसकी लंबाई 481 फीट है.

गीजा पिरामिड का आधार 55,000 मीटर स्क्वायर है. इसका एक-एक कोना 20,000 मीटर स्क्वायर क्षेत्र में बना है.

गीजा पिरामिड में लगभग 23 लाख पत्थर ब्लॉक्स का इस्तेमाल हुआ था जिनका वजन करीब 50 टन है.

मिस्र के ये महान पिरामिड ऐसी जगह बने हैं कि इन्हें इजराइल के पहाड़ों से भी देखा जा सकता है और माना जाता है कि ये चांद से भी दिखते हैं.

इसमें 2.3 मिलियन लाइमस्टोन ब्लॉक्स और ग्रेनाइट पत्थर लगे हैं. सबसे बड़ा ग्रेनाइट पत्थर राजा के चैम्बर में मिला था जिसका वजन 25 से 80 टन है.

यह पिरामिड लगभग 20 सालों में बनकर तैयार हुए. इसे मिस्र के राजा फराओ कुफू ने बनवाया था.