ऐसा देश जो इस्लाम धर्म के लिए जाना जाता है लेकिन होती थी कभी देवियों की पुजा

हम बात कर रहे हैं इस्लाम धर्म के लिए मशहूर अरब देशों की, आइए जानते है इसके पीछे का इतिहास.

इस्लाम के आने से पहले यानी 7वीं शताब्दी ईस्वी से भी पूर्व अरब के लोग देवी-देवता और मूर्तियों की पुजा करते थे.

इतिहासकारों के अनुसार तब अरब समाज में हर कबीला और समुदाय अपने-अपने भगवान को पूजते थे.

ये लोग न केवल मूर्ति बल्कि प्रकृति जैसे सूर्य, चंद्रमा और आत्माओं को भी पूजते थे.

आज मक्का शहर में स्थित काबा इस्लाम का सबसे पवित्र और पाक स्थान है.

लेकिन इतिहासकारों के अनुसार 7वीं शताब्दी ईस्वी से पूर्व वहां करीब 360 देवी-देवताओं की मूर्तियां हुआ करती थी.

इन सभी मुर्तियों में हुबल नाम का देवता सबसे खास और बड़ा माना जाता था.

वहां तीन देवियां अल-लात, मनात और अल-उज्जा सबसे अधिक मशहूर थीं.