आतंकी मसूद अजहर पाकिस्तान में कहां छिपा है? जानें

भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर को लेकर खुफिया एजेंसियों ने एक बड़ा खुलासा किया है

 हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार मसूद अजहर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित बहावलपुर में छिपा हुआ है. जिसे  जैश-ए-मोहम्मद का मुख्य गढ़ माना जाता है. इसी इलाके में उसके दो प्रमुख ठिकानों का भी पता चला है.

बताया जा रहा है कि इन दोनों ठिकानों में से एक जैश-ए-मोहम्मद का हेडक्वार्टर है जबकि दूसरा एक मदरसा है, जहां आतंकियों की ट्रेनिंग दी जाती है और आतंकी गतिविधियों की प्लानिंग भी होती है.

 ये वही बहावलपुर है जिसे भारत ने ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान टारगेट किया था. उस समय भारतीय एजेंसियों ने जैश के ठिकानों को निशाना बनाकर एक सर्जिकल स्ट्राइक जैसी रणनीति अपनाई थी

भारत पहले भी कई बार संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मसूद अजहर की मौजूदगी के बारे में पुख्ता सबूत दे चुका है, लेकिन पाकिस्तान उसे सुरक्षा मुहैया कराता रहा है

मसूद अजहर भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 2019 का पुलवामा हमला भी शामिल है

भारत लंबे समय से उसकी तलाश में जुटा है और उसे ग्लोबल आतंकी घोषित कर चुका है.