अंतरिक्ष में कदम रखने वाले पहले भारतीय एस्ट्रोनाट राकेश शर्मा अब क्या कर रहे हैं, आइये जानते हैं
भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा का नाम देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है. उन्होंने जो सफर 1984 में तय किया, वह पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक था
राकेश शर्मा तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में रहते हैं. इस शांत स्थान पर वे अपनी पत्नी के साथ जीवन का आनंद ले रहे हैं
वह इसरो के नेशनल स्पेस एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य भी हैं. वह भारत के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन को दिशा देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं
अंतरिक्ष यात्रा के दौरान भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे सवाल किया कि 'भारत आपको अंतरिक्ष से कैसा दिखता है?' इस पर राकेश शर्मा ने उत्तर दिया 'सारे जहां से अच्छा '
राकेश शर्मा को अंतरिक्ष से लौटने के बाद सोवियत संघ द्वारा 'Hero of the Soviet Union' के खिताब से सम्मानित किया गया
राकेश शर्मा अब भी योग, गार्डनिंग, गोल्फ और किताबों के प्रति लगाव को बनाए हुए हैं
उनका जीवन अब भले ही लाइमलाइट से दूर हो गया हो लेकिन उनकी सोच आज भी देश की वैज्ञानिक दिशा को आकार दे रहा है