दुनिया के 113 देशों में कभी किसी महिला को नहीं सौंपी गई सत्ता: UN Women Report

संयुक्त राष्ट्र की UN Women Report में महिलाओं से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया गया है

यूएन वुमेन रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में 113 देश ऐसे हैं, जहां देश की सत्ता कभी किसी महिला के हाथों में नहीं आई 

2022 में दुनिया की कुल आबादी में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब-करीब आधी (49.7) थी, मगर सत्ता के गलियारों तक उनकी पहुंच सीमित है

दुनिया में महिलाओं की समानता को लेकर कितनी भी बड़ी-बड़ी बातें की जाती हों, लेकिन सच यही है कि उन्हें पुरुषों के बराबर दर्जा नहीं मिला

यूएन वुमेन रिपोर्ट बताती है कि दुनिया के 113 देशों में कभी कोई महिला राष्ट्राध्यक्ष या सरकार में प्रमुख पद पर नहीं रही

दुनिया में महिलाएं सत्ता और कूटनीति से काफी हद तक दूर हैं, निर्णय लेने वाली शीर्ष भूमिकाओं में आज भी पुरुषों का दबदबा कायम है

भारत में जुलाई 2007 में प्रतिभा पाटिल देश की पहली महिला राष्ट्रपति चुनीं गईं, इसके बाद जुलाई 2022 में द्रौपदी मुर्मू को यह पद मिला

भारत में 35 बार राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री चुने गए हैं, उनमें से केवल तीन बार इन शीर्ष पदों पर कोई महिला विराजमान हुई

भारत में तीसरी मोदी कैबिनेट में 32 कैबिनेट मंत्रियों में से केवल दो महिलाएं हैं, नवनिर्वाचित 46 राज्यमंत्रियों में भी सिर्फ 5 महिलाएं हैं