क्या आपने देखे ये दुनिया के सबसे पुराने देश! धरती पर लाखों साल से इनका वजूद, जानें- कौन से नंबर पर है भारत?

आज हम यहां आपको विश्‍व के सबसे प्राचीन सभ्‍यता वाले देशों के बारे में बताएंगे, जिन्‍हें दुनिया के सबसे पुराने देशों के रूप में जाना जाता है.

वर्ल्‍ड पॉपुलेशन रिव्‍यू (WPR) की रिपोर्ट पर यकीन करें तो पृथ्वी पर ईरान सबसे पुराना देश माना जाता है. उसको पहले फारस कहा जाता था.

worldpopulationreview.com के मुताबिक, ईरान की धरा पर मानव निवास लाखों वर्षों से है. यहां लगभग 5000 ईसापूर्व से खेती आरंभ हो गई थी.

भारत के पड़ोसी देश चीन के बारे में ये दावा किया जाता है कि वहां इंसानी बसावट 22.5 लाख सालों से है. इसलिए यह विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है.

अफ्रीका महाद्वीप का देश इजिप्ट, जिसे पहले मिस्र भी कहते थे. मिस्र दुनिया की सबसे लंबी नदी नील के किनारे की प्राचीन सभ्यता है. कहते हैं कि यह सभ्यता 3150 ई.पू. से अस्तित्व में है. यहां हजारों साल पुराने खडंहर मिलते हैं. 

पश्चिमी एशियाई देश ईराक को भी विश्‍व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में गिना जाता है. यह मेसोपोटामिया के दायरे में आता है, मेसोपोटामिया पश्चिमी एशिया का एक ऐतिहासिक क्षेत्र है, जो टाइग्रिस-यूफ्रेट्स नदी प्रणाली के भीतर स्थित है. 

वर्ल्‍ड पॉपुलेशन रिव्‍यू (WPR) की ताजा लिस्‍ट में भारत को दुनिया का 7वां सबसे पुराना देश बताया गया है. WPR के मुताबिक, भारतीय सभ्‍यता के 2000 ई.पू. के सबूत हैं.

पश्चिमी देशों की वर्ल्‍ड पॉपुलेशन रिव्‍यू (WPR), world statistics और BBC जैसी संस्‍थाओं के उलट भारतीय पौराणिक इतिहास कहता है कि भारत का अस्तित्व 3-4 हजार साल नहीं, अपितु लाखों साल से है. यहां 5 हजार साल पहले कुरुक्षेत्र में विश्‍व का सबसे विनाशकारी महाभारत युद्ध लडा गया था. 

दक्षिण पूर्वी एशियाई देश वियतनाम का इतिहास 2700 साल से ज्यादा पुराना बतलाया जाता है.

पश्चिम एशिया और यूरोप के काकेशस क्षेत्र में स्थित एक पहाड़ी देश आर्मेनिया भी सबसे पुराने देशों में से एक है. हालांकि, इसे अंतर्राष्ट्रीय मान्यता 25 दिसंबर 1991 को मिली.