अजब-गजब

Ajab Gajab: दुनिया का सबसे खतरनाक चरवाहा, AK-47 लेकर चराता है गाय, खतरे का अंदेशा होते ही चला देता है गोली

Ajab Gajab: भारत में जब भी कोई जानवर (गाय, भैंस या भेड़) को चराने के लिए जाता है तो हाथ में डंडा या लाठी लेकर निकलते हैं. कभी-कभी तो ऐसा होता है कि लाठी-डंडा (Sticks and Rods) भी हाथ में नहीं होता है. लेकिन इथियोपिया (Ethiopia) में ऐसा नहीं है. ये मैं नहीं बोल रहा हूं हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है.

दरअसल सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें साफ-साफ दिख रहा है कि चरवाहा AK-47 गाय को चरा रहा है. इस वीडियो ने सभी को चौंका दिया है. बताया जा रहा है कि, जैसे ही चरवाहे को खतरे का अंदेशा होता है, वह गोली चलाने में जरा भी नहीं हिचकिचाता है.

क्या है पूरा मामला ?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को एक ट्रैवल व्लॉगर (Travel Vlogger) ने बनाया है. वीडियो को इथियोपिया के ग्रमीण क्षेत्र में बनाया गया है. वीडियो (Video) में दिख रहा है कि चरवाहा अपनी गाय को चराने के लिए ले जा रहा है और उसके पास AK-47 बंदूक भी है. जिसके बाद व्लॉगर ने वीडियो में बताया कि यहां गाय चराना युद्ध लड़ने से कम नहीं है. चरवाहे अपनी जान बचाने के लिए हथियार रखते हैं. इस वीडियों को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने पसंद किया है.

इथियोपिया में गाय क्यों है खास ?

इथियोपिया में गाय की कीमत काफी ज्यादा होती है. गाय को यहां सम्पदा, सामाजिक प्रतिष्ठा और इज्जत का चिह्न माना जाता है. वहां पर गाय का मूल्य काफी ज्यादा होता है. इतना ज्यादा कि किसी परिवार को लिए एक साल का जीविका का जरिया होता है. जिससे गाय चुराने का डर काफी ज्यादा रहता है. यहीं कारण है कि इथियोपिया में चरवाहे AK-47 साथ में लेकर चलते हैं.

इसे भी पढ़े- रॉबर्ट वाड्रा सहित अन्य के खिलाफ ईडी द्वारा दायर चार्जशीट पर आरोपियों के खिलाफ समन जारी करने को लेकर 2 अगस्त को फैसला

इथियोपिया में गाय जीवनयापन का जरिया

इथियोपिया में गाय की कीमत बहुत ज़्यादा है. यहां गाय को धन, सामाजिक प्रतिष्ठा और इज्जत का प्रतीक माना जाता है. वहां गाय की कीमत बहुत ज़्यादा है. इतनी ज़्यादा कि यह एक परिवार के साल भर के जीवनयापन का जरिया है. इस वजह से गाय चोरी होने का डर बहुत ज्यादा रहता है. यही वजह है कि इथियोपिया में चरवाहे अपने साथ AK-47 रखते हैं. बता दें, इथियोपिया में गाय चोरी को कैटल रस्टलिंग कहते हैं. वहां पर AK-47 आसानी से मिल जाता है. यही कारण है कि गांव को लोगों को पास यह हथियार जल्दी उपलब्ध हो जाता है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

1 hour ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

1 hour ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

3 hours ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

3 hours ago