अजब-गजब

नाई की दुकान पर मसाज कराने पहुंचा बंदर, ठाठ से दबवा रहा हाथ-पांव, VIDEO देख छूट जाएगी हंसी

Monkey Massage Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजीब है, यहां कब क्या देखने को मिल जाए इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है. इंसानों को तो आपने अक्सर अपने बाल कटवाने या शेविंग कराने के लिए सैलून और नाई की दुकान के चक्कर लगाते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी जंगली जानवर या बंदर को बड़े आराम से कुर्सी पर बैठकर सैलून की सुविधाओं का आनंद लेते देखा है? इन दिनों एक ऐसा ही बेहद हैरान करने वाला और मजेदार वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.

सैलून पहुंचकर आराम से बैठ गया बंदर

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर अचानक किसी सैलून या नाई की दुकान के अंदर दाखिल हो जाता है. दुकान के अंदर मौजूद लोग उसे अचानक अपने बीच पाकर पहले तो थोड़ा चौंक जाते हैं. आमतौर पर अगर कोई बंदर किसी दुकान में घुस जाए, तो वह इधर-उधर कूदने लगता है या खाने-पीने की चीजें तलाशने लगता है. लेकिन इस ‘जनाब’ का अंदाज बिल्कुल जुदा था.

वह सीधे दुकान के अंदर गया और बिना किसी डर के सीधे नाई की कुर्सी पर जाकर आराम से बैठ गया. उसका बैठने का तरीका और हाव-भाव ऐसा था, मानो वह कोई आम ग्राहक हो जो अपनी बारी का इंतजार कर रहा हो. बंदर के इस अनोखे और शांत व्यवहार को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए और तुरंत अपने मोबाइल फोन से उसका यह वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया.

इंटरनेट पर वीडियो ने जीता लोगों का दिल

इसके बाद जो हुआ, वह और भी ज्यादा मजेदार था. दुकान में मौजूद शख्स ने भी बंदर के इस अंदाज को भांप लिया और उसके पास पहुंचकर उसकी मालिश (मसाज) करने लगा. दिलचस्प बात यह है कि बंदर ने भी इसका पूरा लुत्फ उठाया. वह बिल्कुल शांत होकर कुर्सी पर बैठा रहा और मजे से मसाज करवाने लगा. उसके चेहरे के भाव देखकर साफ पता चल रहा था कि उसे यह ट्रीटमेंट कितना पसंद आ रहा है.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही आग की तरह फैल गया. लोग इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “भाई को पूरा सुकून और पुण्य प्राप्त हो रहा है.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “लगता है साहब आज मूड में हैं, पूरे नवाबों की तरह ठाठ चल रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- प्यार का दर्दनाक अंत! रातभर ढूंढते रहे परिजन, सुबह खेत में जो दिखा… VIDEO देखकर कांप जाएगी रूह

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago