बिजनेस

अदाणी पोर्ट्स का बंपर मुनाफा, टारगेट 1000 करोड़ बढ़ाया; निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Adani Ports Share Price: अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 3,120 करोड़ रुपए था.

वित्त वर्ष 27 (चालू वित्त वर्ष) की पहली तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 24 प्रतिशत बढ़कर 11,340 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 9,167 करोड़ रुपए थी.

सितंबर तिमाही में कंपनी का ईबीआईटीडीए सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 6,807 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 5,550 करोड़ रुपए था.

सालाना आय में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी

वहीं, चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी की आय सालाना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 22,161 करोड़ रुपए हो गई है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 18,294 करोड़ रुपए थी. इस दौरान कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 7,332 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 6,431 करोड़ रुपए था.

वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में ईबीआईटीडीए सालना आधार पर 21 प्रतिशत बढ़कर 13,347 करोड़ रुपए हो गया है.

कंपनी ने बढ़ाई आय की गाइडेंस

मजबूत प्रदर्शन के चलते कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष 27 के लिए आय की गाइडेंस को 1,000 करोड़ रुपए बढ़ाकर 44,000-46,000 करोड़ रुपए कर दिया है. वहीं, ईबीआईटीडीए गाइडेंस को भी 1,000 करोड़ रुपए बढ़ाकर 26,000-27,000 करोड़ रुपए कर दिया है.

कंपनी ने बताया कि उसके घरेलू पोर्ट्स की आय सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़ी है और ईबीआईटीडीए मार्जिन 72.5 प्रतिशत पर रहा है. अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स से आय सालाना आधार पर 71 प्रतिशत बढ़ी है और ईबीआईटीडीए मार्जिन 47.7 प्रतिशत रहा है.

दूसरी तिमाही रही शानदार

नतीजों पर अदाणी पोर्ट्स के पूर्णकालिक निदेशक और सीईओ अश्विनी गुप्ता ने कहा कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही शानदार रही. हमारे घरेलू पोर्ट्स हमारी कमाई का मुख्य आधार बने हुए हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स और मरीन कारोबार विकास के मजबूत इंजन के रूप में उभर रहे हैं. पहली छमाही के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए, हम वित्त वर्ष 27 के लिए अपनी आय, ईबीआईटीडीए और कैपेक्स के अनुमानों को बढ़ा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अब बिचौलियों की छुट्टी! ग्लोबल मार्केट में सीधे धाक जमा रहे हैं देश के डिजिटल बुनकर

उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे हम अपने ‘एम्बिशन 2031’ लक्ष्यों की दिशा में निवेश बढ़ा रहे हैं, हमारी बैलेंस शीट बेहद मजबूत बनी हुई है. पिछले दो वर्षों में हमने 30,346 करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय किया है, जिसमें पहली छमाही में योजना से अधिक निवेश भी शामिल है और साथ ही नेट डेट-टू-ईबीआईटीडए अनुपात को 1.8 गुना पर बनाए रखा है. यह हमारे बिजनेस मॉडल की मजबूती और पूंजी अनुशासन को दर्शाता है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अमित शाह के यूपी दौरे से चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार, आरपी सिंह ने जताया भाजपा की वापसी का भरोसा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

16 minutes ago

कमाई में जोरदार उछाल! अदाणी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट बढ़ा, CEO अश्विनी गुप्ता ने गिनाए तरक्की के नए रास्ते

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…

24 minutes ago

ट्रांसजेंडर सर्टिफिकेट के लिए अब मेडिकल टेस्ट जरूरी? सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की बड़ी बातें

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…

39 minutes ago

2027 की डिजिटल जनगणना में नहीं मिलेगा OBC जातियों का ड्रॉपडाउन विकल्प! जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…

47 minutes ago