बिजनेस

बदलने वाली है इस सेक्टर की तस्वीर, अदाणी-अंबानी की कंपनी ने मिलाया हाथ, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव

Adani Total Gas Limited and Jio-bp Partnership: अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) और जियो-बीपी (रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड का संचालन ब्रांड) ने आज एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य भारतीय उपभोक्ताओं के लिए ऑटो ईंधन खुदरा अनुभव को नए सिरे से परिभाषित करना है. इस साझेदारी के तहत चयनित ATGL ईंधन स्टेशनों पर जियो-बीपी के उच्च गुणवत्ता वाले पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि जियो-बीपी के कुछ चयनित स्टेशनों पर ATGL द्वारा कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) डिस्पेंसिंग यूनिट्स लगाई जाएंगी. यह व्यवस्था ATGL द्वारा स्वीकृत भौगोलिक क्षेत्रों (Geographical Areas – GAs) में लागू होगी.

ATGL, जो अडानी समूह और टोटल एनर्जीज़ की एक संयुक्त उद्यम कंपनी है, भारत की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों में से एक है. यह कंपनी घरेलू, औद्योगिक, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं और वाहनों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करती है. साथ ही यह CBG (कंप्रेस्ड बायोगैस), EV चार्जिंग और परिवहन क्षेत्र के लिए LNG भी प्रदान करती है.

वहीं, जियो-बीपी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड और ब्रिटिश पेट्रोलियम (bp) का संयुक्त उद्यम है, जो भारत में ईंधन वितरण, कम-कार्बन विकल्पों और आधुनिक कंवीनियंस स्टोरों के माध्यम से गतिशीलता समाधान प्रदान करता है.

जियो-बीपी ने क्या क्या?

इस साझेदारी पर जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बहुरिया ने कहा, “हम अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाले ईंधनों की एक संपूर्ण रेंज उपलब्ध कराने के साझा दृष्टिकोण से जुड़ें हैं. जियो-बीपी हमेशा से बेहतरीन ग्राहक अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और यह साझेदारी हमें एक-दूसरे की क्षमताओं का लाभ उठाकर इस मूल्य को और बढ़ाने का अवसर देगी.” वहीं, अडानी टोटल गैस लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और सीईओ सुरेश पी. मंगलानी ने कहा, “हमारा उद्देश्य अपने स्टेशनों पर ग्राहकों को पूर्ण ईंधन समाधान प्रदान करना है. यह गठजोड़ हमें एक-दूसरे के बुनियादी ढांचे का लाभ उठाने की सुविधा देगा, जिससे उपभोक्ताओं के लिए सेवा अनुभव और बेहतर होगा.”

यह समझौता दोनों कंपनियों के मौजूदा और भविष्य के ईंधन स्टेशनों को कवर करता है. वर्तमान में ATGL के पास लगभग 650 CNG स्टेशन हैं, जबकि जियो-बीपी का नेटवर्क लगभग 2000 आउटलेट्स का है.

यह भी पढ़ें- RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी की साहसिक महत्वाकांक्षाएं— फ्यूचर के बिजनेस बिल्डिंग और इनोवेशन पर उनका विजन

ATGL भारत की अग्रणी सिटी गैस वितरण कंपनी है, जिसे देश के 34 भौगोलिक क्षेत्रों में PNG और CNG की आपूर्ति के लिए अधिकृत किया गया है. इसके अतिरिक्त, ATGL का IOCL के साथ 50:50 संयुक्त उद्यम, इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड (IOAGPL), 19 GAs में अधिकृत है. कुल मिलाकर ATGL 53 GAs और 125 जिलों को कवर करता है. कंपनी ने दो पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियां – अडानी टोटलएनर्जी ई-मोबिलिटी लिमिटेड (ATEL) और अडानी टोटलएनर्जी बायोमास लिमिटेड (ATBL) बनाई हैं. इसके अलावा स्मार्ट गैस मीटर निर्माण के लिए स्मार्ट मीटर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड नामक संयुक्त उद्यम भी स्थापित किया गया है.

क्या है जियो-बीपी?

जियो-बीपी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी का संयुक्त उपक्रम है जो ‘जियो’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से करोड़ों उपभोक्ताओं तक पहुँच बनाते हुए भारत में उच्च गुणवत्ता वाले ईंधनों, लुब्रिकेंट्स और लो-कार्बन मोबिलिटी समाधानों की पेशकश करता है. पारंपरिक ईंधनों के अलावा, यह EV चार्जिंग, कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) और अन्य विकल्प भी प्रदान करता है. कंपनी की एविएशन ब्रांड ‘एयर बीपी-जियो’ भारत में विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) की अग्रणी आपूर्तिकर्ता है. साथ ही, ‘जियो-बीपी फ्यूल4U’ के माध्यम से यह डीजल की डोरस्टेप डिलीवरी भी करता है और इस क्षेत्र में अग्रणी है. जियो-बीपी, ब्रिटेन के प्रसिद्ध ईंधन कैफे ब्रांड Wildbean Café को भी भारत में संचालित कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ट्रंप के सामने ईरान ने रखीं 7 शर्तें, कतर के जरिए पहुंचा संदेश; नहीं माने तो होगी जंग!

Iran US talks: ईरान ने अमेरिका से बातचीत दोबारा शुरू करने के लिए शर्तें रखी…

8 minutes ago

भोजपुरी कलाकार से 10 लाख की रंगदारी की मांग, मिली जान से मारने की धमकी

Ritesh Pandey Extortion Call: भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय को फोन पर 10 लाख की रंगदारी…

39 minutes ago

ट्रॉफियों की भरमार फिर भी BCCI से किनारा, अगरकर के इस्तीफे के पीछे 3 बड़े कारण

Ajit Agarkar Resignation: भारतीय टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने तीन साल के सफल…

1 hour ago

ASI हत्याकांड का एनकाउंटर में हिसाब, अमृतसर में आरोपी दीपक ढेर

Amritsar Police Encounter: अमृतसर में शनिवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में…

1 hour ago

आज भाद्रपद शुक्ल नवमी, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का महासंयोग, जानें कब है ब्रह्म मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 20 September 2026: आज भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि शाम…

2 hours ago

20 सितंबर राशिफल: इन 3 राशियों की किस्मत बदलेगा रविवार, सूर्य देव बरसाएंगे कृपा

Aaj Ka Rashifal 20 September 2026: 20 सितंबर 2026, रविवार को चंद्रमा धनु राशि में…

2 hours ago