बिजनेस

अडानी ConneX का विशाखापत्तनम में ‘महा-निवेश’! दुनिया के सबसे बड़े एडवांस AI डेटा सेंटर से भारत बनेगा ‘AI सुपरपावर’?

Adani Vizag Data Center: भारत को ‘AI सुपरपावर’ बनाने की दिशा में अडानी ग्रुप ने अब तक का सबसे बड़ा दांव चल दिया है. अडानी ConneX (अडानी ग्रुप और एजकनेक्ट का संयुक्त उपक्रम) ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 1 गीगावॉट (GW) क्षमता वाले ‘AI-रेडी’ डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म के विकास की कमान संभाल ली है.

बताते चलें कि लगभग 83,000 करोड़ रुपये (10 बिलियन अमेरिकी डॉलर) के इस भारी-भरकम निवेश के साथ, यह परियोजना न केवल भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे की तस्वीर बदल देगी, बल्कि आंध्र प्रदेश को वैश्विक तकनीक के नक्शे पर एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करेगी.

AI वर्कलोड के लिए तैयार होगा आधुनिक ‘डिजिटल किला’

यह डेटा सेंटर प्लेटफॉर्म विशेष रूप से भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. अडानी ConneX का मुख्य फोकस उच्च-घनत्व वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और जटिल क्लाउड वर्कलोड को संभालने पर है. साधारण डेटा सेंटर्स के मुकाबले यह प्लेटफॉर्म कहीं अधिक एडवांस होगा, जो डेटा प्रोसेसिंग की गति को कई गुना बढ़ा देगा. यह भारत की बढ़ती डिजिटल मांगों को पूरा करने के लिए एक ‘रीढ़ की हड्डी’ की तरह काम करेगा.

ऊर्जा की अटूट शक्ति और ‘सस्टेनेबिलिटी’ पर जोर

इतनी बड़ी क्षमता वाले डेटा सेंटर के लिए बिजली की निरंतर उपलब्धता सबसे बड़ी चुनौती होती है. यहाँ अदाणी ग्रुप की ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षमताएं काम आएंगी. समूह का लक्ष्य न केवल विश्वसनीय ऊर्जा प्रदान करना है, बल्कि इसे टिकाऊ और भविष्य के अनुकूल (Sustainable) बनाना भी है. अडानी ConneX ऊर्जा की खपत को कम करने और दक्षता बढ़ाने के लिए आधुनिक कूलिंग तकनीकों और ग्रीन एनर्जी समाधानों का उपयोग करेगा.

विशाखापत्तनम बनेगा भारत का ‘डिजिटल गेटवे’

इस प्रोजेक्ट के लिए विशाखापत्तनम का चुनाव बेहद रणनीतिक है. हाइपरस्केल डिमांड को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए शहर का भौगोलिक और तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र काफी मजबूत है. इस निवेश से आंध्र प्रदेश में हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे और स्थानीय तकनीकी इकोसिस्टम को भी बढ़ावा मिलेगा. यह कदम राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ-साथ ग्लोबल टेक कंपनियों को भी यहाँ निवेश के लिए आकर्षित करेगा.

ये भी पढ़ें-‘तुम्हें शर्म आनी चाहिए..’, आखिर महिला पत्रकार पर क्यों झल्ला गए डोनाल्ड ट्रंप? हमलावर के नोट पर दिया जवाब

अदाणी ग्रुप के 100 बिलियन डॉलर के विजन का हिस्सा

यह विशाल डेटा सेंटर अदाणी ग्रुप के उस व्यापक विजन का हिस्सा है, जिसके तहत समूह अगले दशक में भारत के AI, ऊर्जा और डिजिटल बुनियादी ढांचे में 100 बिलियन डॉलर का निवेश करने जा रहा है. समूह का उद्देश्य भारत के ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और डिजिटल सशक्तिकरण को एक साथ जोड़कर देश को आत्मनिर्भर बनाना है. विशाखापत्तनम का यह सेंटर इसी महा-योजना की पहली और सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago