बिजनेस

Adobe भारत में तेजी से कर रहा है विस्तार, MD ने बताया- एयर इंडिया, मारुति, इंडिगो जैसी कंपनियों के साथ कर रही बिजनेस

एडोब (Adobe) भारत में अपने कारोबार को लेकर आशान्वित है और यहां बड़ी कंपनियों को अपने ग्राहक के रूप में जोड़ रहा है. इससे यह साफ होता है कि यह अमेरिकी सॉफ्टवेयर कंपनी भारत को अपने वैश्विक व्यापार में एक महत्वपूर्ण स्थान दे रही है. Adobe India की प्रबंध निदेशक प्रतीवा महापात्रा ने ईटी से बातचीत में कहा, “Adobe ने भारत को अपने अंतरराष्ट्रीय व्यापार में एक ग्रोथ-फोकस्ड मार्केट घोषित किया है. हाल के वर्षों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है, जिससे भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बनता जा रहा है.”

प्रतीवा महापात्रा लास वेगास में आयोजित तीन दिवसीय Adobe समिट के दौरान बोल रही थीं. महापात्रा ने बताया कि Adobe भारत में कई बड़े ग्राहकों के साथ व्यापार कर रहा है, जिनमें एयर इंडिया (Air India), मारुति (Maruti) , इंडिगो (Indigo), हीरो मोटर्स (Hero Motors), HDFC और ICICI जैसी कंपनियां शामिल हैं.

स्टार्टअप्स के साथ मजबूत साझेदारी

भारत में उपभोक्ता केंद्रित स्टार्टअप्स की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे Adobe के उत्पादों की मांग भी बढ़ी है. उन्होंने कहा,”हमारी टेक स्टार्टअप्स के साथ अच्छी साझेदारी है.” Adobe पिछले दो दशकों से भारत में मौजूद है और यहां से वैश्विक बाजार के लिए उत्पाद विकसित करता आ रहा है.

महापात्रा ने बताया,”हमारे पास तीन प्रमुख उत्पाद श्रेणियां हैं—डॉक्यूमेंट क्लाउड, क्रिएटिव क्लाउड और डिजिटल एक्सपीरियंस क्लाउड. इन तीनों क्षेत्रों में भारत में हमारे इंजीनियरों और डेवलपर्स की मजबूत उपस्थिति है.”

भारत में Adobe का विस्तार और रणनीति

Adobe भारत में क्रिएटिव, कोर डेवलपमेंट और क्लाउड से संबंधित कार्यों पर व्यापक रूप से काम कर रहा है और आगे भी भारतीय बाजार पर कंपनी का विशेष ध्यान रहेगा. विस्तार योजनाओं के बारे में बात करते हुए महापात्रा ने कहा कि Adobeफिलहाल केवल नोएडा और बेंगलुरु में विस्तार करेगा और निकट भविष्य में किसी भी टियर-2 शहर में जाने की योजना नहीं है.

उन्होंने कहा,”बेंगलुरु में हमने पिछले साल दूसरा बिल्डिंग जोड़ा था. लेकिन भारत तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए भविष्य में चीजें बदल सकती हैं. फिलहाल हमारी रणनीति यही है कि हम उन्हीं शहरों में विस्तार करें जहाँ शोधकर्ता और पीएचडी स्कॉलर्स की पर्याप्त आपूर्ति हो.”

भारत में टैलेंट वॉर और नई नौकरियों की बढ़ती मांग

महापात्रा ने कहा कि भारतीय बाजार में टैलेंट वॉर तेज हो गया है, खासकर AI इंजीनियर्स और डेटा साइंटिस्ट्स के लिए भारी मांग और आपूर्ति के बीच अंतर है. उन्होंने कहा,”हर बड़ी कंपनी उसी टैलेंट के पीछे भाग रही है. इसलिए कंपनियाँ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में स्किलिंग प्रोग्राम्स में निवेश कर रही हैं.”

डिजाइनर्स और क्रिएटिव प्रोफेशनल्स की मांग भी बढ़ रही है. उन्होंने कहा,”इन नौकरियों की मांग लगातार बनी रहेगी. डेटा साइंटिस्ट्स, डिजाइन एक्सपर्ट्स और प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स की भारी मांग है, और ये नए कौशल अब कॉलेजों के पाठ्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं.”Adobe ने वित्त वर्ष 2024 में$21.51 बिलियन (21.51 अरब डॉलर) का वैश्विक राजस्व अर्जित किया, जो 11% की वृद्धि को दर्शाता है.

ये भी पढ़ें: 2024 में भारत के वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में 203 प्रतिशत बढ़ा निवेश

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

29 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago