बिजनेस

फाइनेंशियल एक्सप्रेस अवॉर्ड कार्यकम में अतुल डागा को बेस्ट CFO ऑफ द ईयर अवॉर्ड से किया गया सम्मानित

अल्ट्राटेक सीमेंट के बिजनेस हेड एंड एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर एंड सीएफओ अतुल डागा को अवार्ड से सम्मानित किया गया है. शुक्रवार (20 जून) को मुंबई के ताज प्रेसिडेंट होटल में आयाजित हुए फाइनेंशियल एक्सप्रेस अवॉर्ड 2025 के कार्यकम में अतुल डागा को बेस्ट CFO ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इसके अलावा कई और बिजनेसमैन को भी बेस्ट सीएफओ अवार्ड से नवाजा गया.

इस कार्यक्रम में सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा और केदारा कैपिटल के मनीष केजरीवाल  सहित तमाम बिजनेस दिग्गजों ने भी शिरकत किया. कार्यक्रम में चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने इन्वेस्टमेंट सहित निवेश को लेकर कई बातों पर जानकारी दी.

कार्यक्रम में मौजूद सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय.

हर साल की तरह इस साल भी फाइनेशियल एक्सप्रेस अवॉर्ड का आयोजन किया गया. जिसमें अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के बिजनेस हेड एंड एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर एंड सीएफओ अतुल डागा सहित तमाम बिज़नेस दिग्गजों को सम्मानित किया गया.

बता दें कि अतुल डागा ने अपने करियर में कड़ी मेहनत से अपनी अलग पहचान बनाई और यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने बेस्ट CFO अवार्ड लेने के बाद आभार व्यक्त किया इसके साथ ही लोगों आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी.

अवार्ड कार्यक्रम में बोलते अतुल डागा.

 

अतुल डागा के बारे में कहा जाता है कि वह अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी में वित्तीय अनुशासन के साथ तकनीक का भी मिश्रण करते हैं.  उन्होंने डेटा-संचालित इनसाइट, लीडरशीप और वैल्यू आधारित एक कैरियर बनाया है. एक लीडर के रूप में अतुल डागा अपनी टीम को सीमाओं के भीतर जोखिम उठाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और अगर कुछ गलत होता है तो उनका साथ देने का वादा करते हैं.


ये भी पढ़ें: रिलायंस ज्वेल्स ने की Big Bangle Fest की घोषणा, सोने और हीरे की चूड़ियों पर शानदार छूट, आकर्षक ऑफर का लाभ उठाने की अपील


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

7 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago