India GDP Growth: भारत की अर्थव्यवस्था आने वाले वित्त वर्ष में एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ने की राह पर है. देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार (CEA) वी. आनंद नागेश्वरन का कहना है कि वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भारत की GDP ग्रोथ 6.8% से ऊपर रहने की पूरी संभावना है. उनका मानना है कि हालिया GST सुधार, इनकम टैक्स में राहत, निजी निवेश में तेजी और विदेशी पूंजी प्रवाह में सुधार इस वृद्धि को नई ऊंचाई तक पहुंचा सकते हैं.
नागेश्वरन ने एक समिट में कहा कि अब वे “6.8% से उत्तर की दिशा में” ग्रोथ को लेकर आश्वस्त हैं. उन्होंने बताया कि पहले उनकी ग्रोथ रेंज 6.3% से 6.8% थी, लेकिन अब उन्हें यकीन है कि विकास दर 6.8% से अधिक रहेगी.
उन्होंने कहा, “इस समय मैं भरोसे के साथ कह सकता हूं कि विकास दर 6.5% से तो ऊपर ही रहेगी, और 6.8% से अधिक जाने की भी पूरी संभावना है. लेकिन 7% का आंकड़ा बोलने से पहले मैं दूसरी तिमाही के नतीजों का इंतजार करना चाहूंगा.”
सरकार ने हाल ही में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में बड़े बदलाव किए हैं. कई उपभोक्ता उत्पादों पर अप्रत्यक्ष कर घटाए गए हैं और 5% व 18% वाले टैक्स स्लैब को तर्कसंगत बनाया गया है. साथ ही ‘सिन गुड्स’ (जैसे शराब, तंबाकू) पर 40% टैक्स लगाया गया है.
22 सितंबर से लागू इन नई दरों के बाद आम उपभोक्ताओं के लिए कई चीजें सस्ती हुई हैं, जिससे घरेलू खपत बढ़ने और अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है. सीईए नागेश्वरन ने यह भी कहा कि अगर भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौता जल्द पूरा हो जाता है, तो इससे आर्थिक विकास को और बल मिलेगा.
ये भी पढ़ें- 2047 तक भारत का रियल एस्टेट, आर्थिक विकास और नए विकास कॉरिडोर की ओर
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही, जो सभी अनुमानों से अधिक थी. विश्लेषकों ने इस अवधि में 6.5% से 7% की ग्रोथ की उम्मीद जताई थी. पिछले साल इसी तिमाही में विकास दर 6.5% और पिछली तिमाही में 7.4% थी.
भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रही है और अगर सरकार के सुधार और निवेश की यह रफ्तार जारी रही, तो आने वाले महीनों में देश 7% ग्रोथ क्लब में शामिल होने से बस एक कदम दूर होगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…